
IPL 2025: इमर्जिंग प्लेयर रेस
Table of Contents
ToggleIPL 2025 में Emerging Player की रेस में मचा धमाल!
IPL 2025: Emerging Award क्या है?
इंडियन प्रीमियर लीग हर साल नए युवा सितारों को एक मंच देता है। बीसीसीआई ने ‘Emarging Player’ की शुरुआत उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए की है, जो भविष्य के सुपरस्टार बन सकते हैं।
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा “Player of the Match”?
Emarging Player बनने की शर्तें
खिलाड़ी का जन्म 1 अप्रैल 1999 के बाद होना चाहिए
खिलाड़ी ने 5 से कम टेस्ट, 20 से कम IPL मैच खेले हों
मौजूदा सीजन में दमदार प्रदर्शन
ये 5 खिलाड़ी मचा रहे हैं तहलका!
1. नूर अहमद (CSK – अफगानिस्तान)
विकेट: 16
इकॉनमी: 8.1
मिस्ट्री स्पिन से बल्लेबाज़ों के छक्के छुड़ा दिए
अफगानिस्तान के युवा नूर अहमद CSK के लिए खेलते हैं। इस सत्र में इस मिस्ट्री स्पिनर ने 8.1 की किफायती इकॉनमी रेट से 16 विकेट झटके हैं।
2. साई सुदर्शन (GT)
रन: 504
स्ट्राइक रेट: 154
ऑरेंज कैप की रेस में मजबूती से बने हुए हैंके इस होनहार ओपनर के नाम एक बढ़कर एक मैच विनिंग पारियां हैं। पिछले सीजन भी छाए रहे थे, जबकि इस सीजन अभी तक 154 के स्ट्राइक रेट से 504 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में भी हैं।
IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकले साईं सुदर्शन
3. दिग्वेश राठी (LSG)
विकेट: 11
इकॉनमी: 7.9
लेफ्ट-आर्म स्पिन की कला को निखारते हुए IPL 2025 में शानदार प्रभाव डाला हैलखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार स्पिनर दिग्वेश राठी की बलखाती गेंदों के आगे टिक पाना हर किसी के लिए आसान नहीं है। उन्होंने 7.9 इकॉनमी से 11 विकेट झटके हैं।
4. नेहल वढेरा (PBKS)
रन: 199
स्ट्राइक रेट: 147
मध्य क्रम में कम गेंदों पर भी कर रहे विस्फोट मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके नेहल फिलहाल पंजाब किंग्स में हैं। विस्फोटक बैटिंग के लिए मशहूर यह बल्लेबाज थोड़ा पीछे उतरता है तो गेंदें कम मिलती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह 147 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
5. प्रियांश आर्य (SRH)
रन: 347
स्ट्राइक रेट: 193
चेन्नई के खिलाफ 39 गेंदों में शतक ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में शतक ठोकते हुए कमाल कर दिया था। वह 193 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बना चुके हैं।
IPL 2025 के बाद क्या है अगला स्टेप?
IPL 2025 के बाद भी क्रिकेट का रोमांच खत्म नहीं होता। इसी गर्मी में फैंस को मिलेगा एक और धमाका — मुंबई T20 लीग, जो जून के आखिर में शुरू हो सकती है।
मुंबई T20 लीग: नए सितारों के लिए सुनहरा मौका
आईपीएल के स्टार्स और घरेलू प्रतिभाएं एकसाथ
स्काउटिंग के लिए बड़ी टीमों की नजरें
कई IPL फ्रेंचाइज़ी के सिस्टर क्लब इसमें भाग लेंगे
मुंबई टी20 लीग न सिर्फ नए खिलाड़ियों के लिए, बल्कि IPL टीमों के लिए भी अगली खोज का प्लेटफॉर्म बनेगी।

Leave a Reply