पाकिस्तान सुपर लीग भी बन गई इंडियन प्रीमियर लीग की दीवानी!
PSL के मैच में रमीज राजा से बड़ी चूक, ‘PSL’ की जगह बोल गए ‘IPL’, वीडियो वायरल
22 अप्रैल को खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मुकाबले में मुल्तान सुल्तान्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से हरा दिया। इस मैच में एक दिलचस्प वाकया तब सामने आया जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर रमीज राजा से एक बड़ी गलती हो गई।
PSL को बोल दिया IPL!
दरअसल, आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को ‘कैच ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया जा रहा था। तभी रमीज राजा ने घोषणा करते हुए कहा –
“जॉश लिटिल को कैच ऑफ द मैच के तौर पर 2 लाख रुपये मिलते हैं. शायद ये HBL IPL का सबसे बेहतरीन कैच था।”
उनकी जुबान पर PSL की जगह IPL का नाम आ गया, और हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने इस गलती को सुधारा भी नहीं। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस इसे लेकर खूब मजे ले रहे हैं।
जोशुआ लिटिल का IPL कनेक्शन
जोशुआ लिटिल का IPL से भी पुराना नाता है। वह IPL 2023 और 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं और टीम के साथ 2022 के चैंपियन रन का भी हिस्सा थे। IPL में उनके अनुभव के कारण शायद रमीज राजा की जुबान पर PSL की जगह IPL आ गया।
मुल्तान सुल्तान्स की धमाकेदार जीत
इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तान्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए। यासिर खान ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में लाहौर कलंदर्स की टीम सिर्फ 195 रन ही बना सकी। उबैद शाह ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर फखर जमां, सैम बिलिंग्स और डैरिल मिचेल जैसे बड़े विकेट चटकाए।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
रमीज राजा की इस चूक पर फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा –
“PSL के अंदर भी IPL का खुमार, वाह रमीज भाई!”
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि चाहे कोई भी लीग हो, IPL की लोकप्रियता और दबदबा पूरी दुनिया में कायम है — यहां तक कि पाकिस्तान में भी।
IPL और PSL के बीच अक्सर तुलना की जाती है। पिछले कुछ समय में पाकिस्तानी दिग्गजों से लेकर रिपोर्टर्स तक ने PSL को बेहतर साबित करने की कई नाकाम कोशिशें की हैं. हाल ही में, लाहौर कलंदर्स के सैम बिलिंग्स से PSL की IPL से तुलना करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने IPL को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट लीग बताकर सभी बहसों को विराम दे दिया था.
IPL की ग्लोबल लोकप्रियता बनाम PSL का लोकल प्यार
IPL का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है और PSL पाकिस्तान में सीमित है और फेमस है लेकिन आईपीएल पूरी दुनिया का जाना माना हुआ t20 श्रृंखला है पीएसएल में धनराशि खिलाड़ियों को बहुत कम मिलती है आईपीएल में धन वर्षा खिलाड़ियों पर की जाती है पाकिस्तान में मैन ऑफ द मैच को हेयर ड्रायर रिमूवर नाम में दी जाती है जिससे वह हर मंच पर हंसी का पात्र बनता है भारत में आईपीएल लीग में लाखों करोड़ों रुपए के पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए जाते हैं इसीलिए आईपीएल भारत की सबसे ताकतवर और फाइनेंशियल रूप से मजबूत League है बल्कि कहां जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी कि आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ League है क्योंकि इसमें जो आर्थिक रूप से पैसे खर्च किए जाते हैं उसका कोई भी सानी नहीं है
Leave a Reply